E-Paperक्राइममहाराष्ट्रराज्यलोकल न्यूज़

एक मुस्लिम यात्री को रेलवे स्टाफ ने धार्मिक पहचान के आधार पर कि मारपीट;

एक मुस्लिम यात्री को रेलवे स्टाफ ने धार्मिक पहचान के आधार पर कि मारपीट;

लातूर: मंगलवार को महाराष्ट्र के हाफिजपेट स्टेशन पर मनमाड काकीनाडा शिरडी एक्सप्रेस में एक मुस्लिम यात्री को रेलवे स्टाफ ने धार्मिक पहचान के आधार पर न सिर्फ पीटा, बल्कि उसका मोबाइल और कैश भी छीन लिया।
लातूर के रहने वाले मोहम्मद इमरान काकीनाडा शिरडी एक्सप्रेस से घर जा रहे थे। वह ऐसी कोच में सफर कर रहे थे। उसी समय रेलवे स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की। रेलवे स्टाफ जनरल टिकट पर एसी कोच में सफर कर रहे एक दूसरे यात्री को पीट रहे थे। इस दौरान इमरान ने अपना बैज बचाने की कोशिश की और उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इमरान की दाढ़ी खींची गई और उसकी टोपी फाड़ दी गई। इमरान के साथ सफर कर रहे आदिल खान को भी पीटा गया और उसका मोबाइल छीन लिया गया। हमलावरों ने इमरान का 32,000 रुपये का मोबाइल और 12,000 रुपये कैश भी छीन लिया।
मोहम्मद इमरान ने कहा कि जब उन्होंने TT से मदद मांगी, तो किसी ने उनकी मदद नहीं की। उसका साथी बीदर स्टेशन पर उतर गया और जब इमरान वहां उतरना चाहता था तो पुलिस ने उसे उतरने नहीं दिया। इस मामले में इमरान ने कहा कि उसे न्याय चाहिए। यह पूरी तरह से क्रूरता है कि लोग किसी पर सिर्फ इसलिए हमला कर रहे हैं क्योंकि वे उसकी टोपी और दाढ़ी देखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!