E-Paperमहाराष्ट्रलोकल न्यूज़
उलमा बोर्ड मुतवल्ली विंग की और से इस्लाम पार्टी को मुबारकबाद
उलमा बोर्ड मुतवल्ली विंग की और से इस्लाम पार्टी को मुबारकबाद

बरोज इतवार 15 फरवरी इस्लाम पार्टी की मालेगांव शहर में महाराष्ट्र स्तर पर विशेष बैठक का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब नवीद खतीब साहब और माजी आमदार शेख आसिफ साहब के अध्यक्षता में महाराष्ट्र स्तर वर्किंग मीटिंग का आयोजन मालेगांव के डायमंड लॉन्स में रखा गया था।
इस समय उलमा बोर्ड के मुतवल्ली विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख फैसल मुजावर ,मराठवाड़ा अध्यक्षा एवं समाजसेविका शकीला पठान इनके साथ शेख नसीर सेठ,काज़ी निजामुद्दीन,सिद्धार्थ ढाले शुभम हिवराळे, प्रितम रंजवे, अभिलाष मुळे , विशाल शिंदे, महेश जातेकरआदि मौजूद रहकर सभी ने इस्लाम पार्टी के कामयाबी महापौर,उपमहापौर,और तमाम नगरसेवकों को मुबारक बाद दिये।
इस समय औरंगाबाद, जालना , बीड, परभणी , लातूर सोलापुर, भिवंडी आदि शहर से लाखों की संख्या में हर समाज के वर्ग के, राजकीय,सामाजिक, इस्लामी तंजीम के लोगो ने इस प्रोग्राम में शिरकत किये। महाराष्ट्र में इस्लाम पार्टी को मजबूत पार्टी बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष खतीब नवीद अहमद और माजी आमदार शेख आसिफ साहब औरंगाबाद वासियों गुजारिश की औरंगाबाद शहर में इस्लाम पार्टी का परचम लहराना चाहिए इस वक्त माजी आमदार शेख आसिफ साहब ने कहा कि पूरे रमजान महीने तक पार्टी के सदस्यता जरूरी है ।
सदस्य की नोंद होने के बाद सब से पहले औरंगाबाद में इस्लाम पार्टी की नींव रखी जाएंगी ।और पार्टी के मुख्य निरीक्षक जांच पड़ताल कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ।जिसके चलते औरंगाबाद के नागरिकों में खुशी की लहर आयी।इस प्रोग्राम को कामियाब बनाने के लिए पार्टी के अजीमुद्दीन ,जुनेद आलम, नईम मिर्ज़ा, इनके साथ तमाम मालेगांव शहर वासियों मेहनत की।





