E-Paperमहाराष्ट्रलोकल न्यूज़

महिला शिक्षा, सशक्तिकरण एवं महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर पुणे में सफ़ल बैठक

महिला शिक्षा, सशक्तिकरण एवं महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर पुणे में सफ़ल बैठक

पुणे :प्रतिनिधि
महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा महिला विश्वविद्यालय (Women’s University) की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं निर्णय के उद्देश्य से रविवार, दिनांक 4 जनवरी 2026 को सायं 7:00 बजे से 9:00 बजे तक एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया था।
यह बैठक जमाअत-ए-इस्लामिया कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में समाज के शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जिम्मेदार प्रतिनिधि उपस्थित थे, बैठक के प्रमुख अतिथि शिक्षण हक्क मंच के प्रमुख प्रा.मतीन मुज़ावर सर, समाजसेविका शबाना आपा और किरण आपा और जमाते इस्लामिया के सदर जनाब शाहिद मोमिन ने अपने कीमती लफ्जों से मार्गदर्शन किया, इसी तरह सामाजिक कार्यकर्ताओं में फिरोज़ मुल्ला, गुलशन आपा , इस्माइल शेख, चांद सर, अकबर सर, डॉ नसरीन,इंजि. अल्ताफ शेख, समाजसेविका सारा अशरफी, मौलाना सुल्तान आदि ने मंच पर अपनी अपनी राय पेश की।
महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित बैठक में वूमन युनिव्हर्सिटी स्थापना पर बातचीत हुई. इस युनिव्हर्सिटी के स्थापना के लिए वक्फ बोर्ड में जमीन का प्रस्ताव जल्द ही दखल किया जाएगा इस काम के लिए नियोजन समिति का भी गठन हुआ. उर्दू स्कूलों की बिगड़ी हुई हालत पर चर्चाविमर्श हुआ, माइनॉरिटी स्कॉलरशिप का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलवाया जाये साथ साथ स्कुल से ड्रॉपआउट हुए बच्चो के लिए स्किल डेवलपमेंट कोर्सेस के तहत सक्षम करने पर जोर दिया गया. हर साल निकलने वाली जकात को जरूरतमंद बच्चो के तालीमी पर खर्च करने की अपील की गयी. महिला सशक्तिकरण और शिक्षा से जुड़े विषय पर समाज का अधिवेशन लेने पर सहमति हुई. यह बैठक क्रन्तिकारी तब हुई जब मौजूद महिलाओं ने शाहीनबाग बाग़ की तरह एक तालीमी आंदोलन खड़ा करने की जरूरत पर जोर दिया
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!