पुणे में फिक्र-ए-निकाह कमिटी का तारुफ़ी जलसा आयोजित हजारों रिश्ते जोड़ने की मुहिम जारी
एडवोकेट ताज सिद्दीकी साहब के जन्मदिन के मौके पर मुस्लिम रिश्तों का एक तारुफ़ी जलसा

पुणे :- फिक्र-ए-निकाह कमिटी की जानिब से तथा एडवोकेट ताज सिद्दीकी साहब के जन्मदिन के मौके पर मुस्लिम रिश्तों का एक तारुफ़ी जलसा इतवार, 26 अप्रैल 2026, को कोंढवा पुणे में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मोहसीन भाई शेख, ऍड अझहर ताबोळी, अकबर खान सर, कमरुन्निसा शेख आपा, शबाना खान आपा, किरण शेख आपा, सादिक सैय्यद भाई, रुखसाना इनामदार, असिद सज्जन, सहित कई मान्यवर उपस्थित रहे। इस आयोजन को वासिम शेख संस्थापक अध्यक्ष फिक्र ए निकाह कमिटी और उनकी पूरी टीम ने ऍड ताज सिद्दीकी साहब के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया। कार्यक्रम के दौरान सभी मान्यवरों ने ऍड ताज सिद्दीकी साहब को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और फिक्र-ए-निकाह कमिटी के नेक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें ढेरों बधाइयाँ दीं।
यह जलसा पूरी तरह निःशुल्क (फ्री) रखा गया था। फिक्र-ए-निकाह कमिटी ने पिछले 11 वर्षों में लगभग 13,500 से अधिक रिश्ते जोड़ने का काम किया है। यहाँ सभी मसलक के रिश्ते उपलब्ध कराए जाते हैं। कमिटी द्वारा कुंवारे, तलाकशुदा और बेवा/विधवा सभी के लिए रिश्ते जोड़ने का कार्य किया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बच्चों के रिश्तों के लिए नाम और आवश्यक जानकारी दर्ज कराई। इसके आधार पर जानकारी पढ़कर सुनाई गई और जिन लोगों ने उसमें दिलचस्पी दिखाई, उनके मां-बाप को आमने-सामने बैठाकर बातचीत भी करवाई गई।





