
पटना : चर्चित शिक्षक Khan Sir को फायरिंग मामले में बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके समर्थकों और छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कोर्ट से राहत मिलने की खबर सामने आते ही बड़ी संख्या में छात्रों ने खुशी जाहिर की। छात्रों का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अब उन्हें न्याय मिला है।
छात्रों ने कहा, “आखिरकार न्याय और हमारी जीत हुई।” वहीं, सोशल मीडिया पर भी खान सर के समर्थन में कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
मामले की अगली सुनवाई में कोर्ट के समक्ष संबंधित पक्ष अपने-अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे। फिलहाल कोर्ट के आदेश के अनुसार खान सर की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी।
MVS NEWS
“आओ मिलकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए”
🌐 www.mvsnews.info
📺 YouTube: @mvsnews-mk9dr
📞 Mob: 9767734099




